फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुंबई पुलिस ने भरवारी से दो लोगों को उठाया

Tue, 13 Feb 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने भरवारी कस्बे के दो युवकों को हिरासत में लिया है। ऑनलाइन फ्राड के मामले की पुलिस जांच कर रही है। चर्चा रही कि पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया उनकी लोकेशन सर्विलांस के जरिये ट्रेस की गई थी।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली पुलिस की मानें तो मुंबई के कुछ लोगों के खाते से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर लिया गया था। शिकायत पर मुंबई पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान मालूम चला कि जिन नंबरों से फोन कर पैसा खाते में ट्रांसफर लिया गया वह लोग कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बे के रहने वाले हैं।
सोमवार को मुंबई से आई टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों युुवकों को हिरासत में ले लिया। सिघिंया पुलिस चौकी में दोनों को रखकर पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें