फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना मुलायम सिंह का जन्मदिन

विज्ञापन
Mulayam Singh's birthday celebrated with pomp - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
धूमधाम से मना मुलायम का जन्मदिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने केट काटा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का शुक्रवार को 81 वां जन्मदिन था। इस अवसर पर मंझनपुर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल की अगुवाई में केक काटा गया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि नेताजी ने हमेशा किसानों, गरीबों और बेरोजगारों आदि के लिए संघर्ष किया है। दल के लोगों को अब भी वह ऐसा ही करने की प्रेरणा देते हैं। पार्टीजनों को उनसे सीख लेनी चाहिए। सदर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव ने कहाकि नेताजी ने डॉक्टर राममनोहर लोहिया से प्रेरणा लेकर देश की अखंडता, एकता एवं धर्म निपेक्षता के लिए काम किया है। उनके कदमों पर चलकर ही सपाइयों का उत्थान संभव है। इस मौके पर शिवमोहन चौधरी, चंद्रबलि सिंह पटेल, कैलाश केसरवानी, गुलाम हुसैन, अनवार अहमद, जयकरन सिंह, मान सिंह यादव, रामलखन भारतीय, भोला सरोज, यशवंज यादव, राजकुमार, भइयालाल, दिरगज सिंह, शैलेंद्र कुमार, भान चंद्र, चंद्रभान यादव, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें