फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम का संदेश लेकर जिले में आई यात्रा

Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
मुलायम संदेश यात्रा का रविवार को जनपद में जोरदार स्वागत सपाईयों ने किया। पूरामुफ्ती से लेकर अझुवा तक जगह-जगह हाईवे में स्वागत के साथ ही नुक्कड़ सभाएं हुईं। स्वागत में पूर्व सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत जिले के सभी पदाधिकारी रहे। पूरामुफ्ती से सपा नेता महबूब आलम उर्फ सज्जू ने बाइक जुलूस मूरतगंज तक निकाला।
विज्ञापन


   सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने चुनाव से पहले अपनी संदेश यात्रा निकाली। इसको मुलायम संदेश यात्रा नाम दिया गया है। इलाहाबाद से चलकर आई यात्रा का पूरामुफ्ती में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महबूब आलम उर्फ सज्जू, चंद्रबली पटेल, इरफान  अहमद आदि ने स्वागत किया। यात्रा के साथ आए युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव व पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सपा ने प्रदेश का विकास किया है।

अखिलेश यादव ने जितने भी कार्य कराए हैं, उतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। अबकी बार भी सपा की प्रदेश में सरकार बनेगी। इसके बाद यात्रा का टेढ़ीमोड़, शहजादपुर, गोरियों, सैनी व  अझुवा में सिराथू विधायक वाचस्पति  व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा को फतेहपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें