फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मिट्टी की दीवार ढही, मासूम की मौत

विज्ञापन
नागी टिकरी में कच्ची दीवाल ढहने से मृत हुई पांच वर्षीय सुधांशी की फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नागी टिकरी गांव में बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के बाहर खेल रही बच्ची पर पड़ोसी के कच्चे मकान की बारिश से जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नागी टिकरी निवासी तुलाराम सरोज की पांच वर्षीय पुत्री सुधांशी बृहस्पतिवार की शाम अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी बबलू सरोज के कच्चे मकान की कमजोर दीवार अचानक ढह गई और बच्ची मलबे के नीचे दब गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला।
बच्ची को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंझनपुर एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

नागी टिकरी में कच्ची दीवाल ढहने से मृत हुई पांच वर्षीय सुधांशी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें