फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कच्चा मकान गिरा, युवती घायल

विज्ञापन
नारा गांव में कच्चा मकान गिरने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम   प्रमेश श्रीवास्तव। संवाद 
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव में मंगलवार सुबह कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में 18 वर्षीय अंशी देवी घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बलीपुर नारा निवासी भैरो प्रसाद पुत्र राम औतार का कच्चा मकान मंगलवार सुबह अचानक ढह गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में मलबे में दबी अंशी देवी को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना पर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कोटेदार को पीड़ित परिवार को तत्काल राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व कर्मियों को मकान और गृहस्थी के सामान के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन


जर्जर मकानों में रहने वालों को पंचायत भवन में शिफ्ट करने के निर्देश
एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में यदि कोई परिवार जर्जर मकान में रह रहा है तो उसकी पहचान कराई जाए। ऐसे परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से पंचायत भवन में शिफ्ट कराया जाए, ताकि बारिश या अन्य कारणों से किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें