फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने पर ठंड से कांपा दोआबा

विज्ञापन
much cold in doaba - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पछुआ हवा चलने पर ठंड से कांपा दोआबा
विज्ञापन

सूरज की किरणों की गर्मी भी नहीं दे सकी राहत, दिन ढलते ही घरों में दुबके लोग
गुरुवार को दिनभर चली सर्द पछुआ हवा से दोआबा ठंड की आगोश में रहा। दिन में निकली तेज धूप भी सर्द हवाओं के सामने बौनी साबित हुई। इसके चलते शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। घरों में लोगों को गर्म बिस्तर भी राहत नहीं दे रहे थे।
दिसंबर माह खत्म होने में पांच दिन शेष रह गए हैं। महीने के अंतिम दिनों में ठंड पूरे शबाब पर आ गई है। बुधवार को दिन भर छाए घने कोहरे का असर अगले दिन गुरुवार की दोपहर तक बरकरार रहा। सुबह से ही सर्द पछुआ हवा चलती रही। इससे जनमानस कांप उठा। दिन में निकली तेज धूप भी ठंड हवाओं के आगे बेअसर रही। लोगों को धूप में बैठने पर भी राहत नहीं मिली तो मजबूरन अलाव का सहारा लेना पड़ा। सूरज ढलते ही ठंड और भयावह हो गई। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

घर के भीतर भी उन्हें गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहारा लेना पड़ा। तमाम लोग बंद कमरे में हीटर व ब्लोवर चलाए रखा। उधर सर्द हवाओं के चलते लोगों की नाक व आंख से दिनभर पानी गिरता रहा। ठंड के चलते सड़कों, बाजारों में सन्नाटा दिखा। ठंड बढने के बाद से पालतू व जंगली मवेशियों का हाल बेहाल है। ठंड से रोंगटे खड़े कर जंगली मवेशी नीलगाय, सियार, खरगोस आदि कांप रहे हैं। तो पशुबाड़े में बंधे गाय, भैंस, बकरी आदि मवेयिायों का भी हाल-बेहाल है। हालांकि, पशुपालक मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए पशुबाड़े में अलाव जला रहे हैं। लेकिन उससे वक्ती तौर पर ही राहत मिल पा रही है।
विज्ञापन

किसानों पर भारी पड़ रहा ठंड का सितम
मंझनपुर। मौजूदा समय में रबी की प्रमुख फसल गेहूं की पहली सिंचाई का काम जोरों पर है। फसलों की सिंचाई के लिए किसान को रतजगा कर खेतों में पानी अधिक न हो जाए इसे देखना पड़ रहा है। हाड़कंपाऊ ठंड के बीच किसान पूरी रात खेतों में पानी के बीच रहकर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।

much cold in doaba- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें