फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायकों को मतदान के दिन किया जाए नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दिन सांसद और विधायकों को किया जाए नजरबंद
विज्ञापन

उपचुनाव में सत्ता के इशारे पर काम कर रहा पुलिस-प्रशासन: मधुपति वाचस्पति
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मधुपति वाचस्पति ने उपचुनाव में पुलिस-प्रशासन पर सत्ता के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। प्रशासन भाजपा विधायकों के दबाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए सदस्यों को प्रताड़ित कर रहा है। मधुपति ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सीसीटीवी कैमरे की नजर में मतदान कराने की मांग की है। मतदान के दिन जिले के सांसद एवं विधायकों को नजरबंद करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मधुपति राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजने के बाद शनिवार को मुख्यालय मंझनपुर में पत्रकारों से मुखातिब हुई। कहा कि उपचुनाव में भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। फिर भी जिले के विधायक अपनी हनक का बेजा इस्तेमाल करते हुए सदस्यों व उसके घर पर पुलिसिया दबिश डलवाकर दहशत पैदा कर रहे हैं। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने की कोशिश की जा रही है। दहशत के कारण सदस्यों ने घर छोड़ दिया है। मधुपति ने इन परिस्थितियों में न्यायाधीश के पर्यवेक्षण में सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी के बीच मतदान कराने की मांग किया है। साथ ही निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान के दिन जिले के सांसद एवं विधायकों को नजरबंद करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें