फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा बैठक में सांसद सख्त : जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं और नहर संचालन पर मांगी जवाबदेही

Tue, 16 Jun 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सम्राट उदयनसभागार में आयोजित दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनि​धि और अ​धिकारी। स्त्रोत- जिला सूच
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को उदयन सभागार में सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को किशनपुर पंप नहर का संचालन में लापरवाही पर जवाब मांगा और व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारियों से सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाए रखने और प्रभागीय वनाधिकारी को गंगा-यमुना घाटों पर सुरक्षा के लिए बैरियर लगाने को कहा।
सांसद ने बेसिक शिक्षा विभाग को शेष विद्यालयों में बिजली कनेक्शन और स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को जल्द हटाने के निर्देश दिए। जल निगम को जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य शीघ्र पूरा कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विभाग की योजनाओं और आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

सम्राट उदयनसभागार में आयोजित दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी। स्त्रोत- जिला सूच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें