फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सुनी समस्याएं, दिलाया निदान का भरोसा

Fri, 03 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जन समस्याएं सुनने के लिए सांसद विनोद सोनकर ने आपका सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अजुहा के केन और बम्बूपुर गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान गांववालों से सांसद ने उनकी समस्याएं सुनी। बताया कि वे इन समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे। समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


सांसद विनोद सोनकर ने शुक्रवार को अजुहा के केन गांव में दिन के 11 बजे चौपाल लगाई। इस दौरान गांववालों ने पानी की बरसों से बनी समस्या से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे आधे से ज्यादा हैंडपंप कई साल से खराब पड़े हैं। वहीं गांव में स्वजलधारा योजना के तहत नलकूप की चार बोरिंग कराकर मिनी टंकी से पानी की सप्लाई की योजना थी। पर, दो साल से यह योजना भी पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वजलधारा का सारा पैसा जिम्मेदार डकार चुके हैं।

इसके कारण ही गांववालों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसी तरह आसपास के अन्य पुरवों ने बिजली की समस्या से सांसद को अवगत कराया, तो  बम्बूपुर के गांव के लोग रास्ते का निर्माण नहीं होने से परेशान हैं। गांववालों ने बताया कि गांव में जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। कई साल से वे सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। पर, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सांसद ने गांववालों की समस्याएं सुनने के बाद कहाकि वे सोमवार को ये सारी समस्याएं लेकर जिलाधिकारी मिलेंगे। आमजन की समस्याओं का निस्तारण कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रयास होगा कि जल्द से जल्द लोगों की बुनियादी समस्याओं का निस्तारण हो सके। इस मौके पर सांसद के साथ जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल और पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें