फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महेवाघाट में हुआ हादसा

Thu, 19 Nov 2026 03:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी दीपक सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह बुधवार 18 नवंबर की शाम बाइक से राजापुर गए थे। रात करीब आठ बजे वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल दीपक को जिला चिकित्सालय मंझनपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें