फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गर्भवती की हत्या में मां-बेटे को सात साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आरोपी सास और देवर को अदालत ने सात की सजा सुनाई है। विवाहिता गर्भवती थी। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने सास व देवर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक चरवा कोतवाली के सिरियावां निवासी मो. असलम ने बताया कि 2016 में उसने अपनी बेटी शबाना की शादी गांव के अतीक अहमद से की थी। शादी के बाद से ही सास याकूबी बेबी व देवर कबीर अहमद अतिरिक्त दहेज व बाइक की मांग करके शबाना को प्रताड़ित करने लगे। 20 अक्तूबर को बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। शबाना गर्भवती थी। घटना की जानकारी होने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामला अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम कीर्ति कुणाल की अदालत में विचाराधीन था। अभियोजन की तरफ से अपर शासकीय अधिवक्ता पुरुषोत्तम लाल गुप्ता ने गवाह व साक्ष्य प्रस्तुत कर आरोपियों को सजा सख्त सजा सुनाए जाने की मांग की। कोर्ट में मामले में सास याकूबी बीबी व देवर कबीर अहमद को दोषी करार देते हुए सात-सात की सजा व 30 हजार रुपये प्रत्येक पर अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें