फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर की दीवार ढहने से मां की माैत, सदमे में जख्मी बेटे ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौत्र भी हुआ जख्मी, आंबेडकर नगर मोहल्ले में देर रात हादसा
विज्ञापन

महिला की अस्पताल, बेटे की घर में थमी सांसें
अजुहा (कौशाम्बी)। आंबेडकर नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर रात घर के भीतर गिरी कच्ची दीवार की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना में उनका बेटा व पौत्र भी जख्मी हुआ। उधर, मां की मौत की खबर मिलने के घंटे भर बाद ही बेटे ने भी दम तोड़ दिया। आशंका है कि सदमे की वजह से उसकी जान गई।
अजुहा के वार्ड नंबर-2 आंबेडकर नगर निवासी शरीफ (55) तिपहिया ट्रॉली चलाते थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी मां सकीना बानो (73) और छोटे बेटे शाह मोहम्मद (13) के साथ घर के अगले हिस्से में सो रहे थे। पत्नी खैरुन दो बेटियों व एक अन्य बेटे के साथ पिछले हिस्से में सो रही थी।
विज्ञापन




रात 1: 30 बजे के करीब अचानक कच्ची दीवार तेज धमाके के साथ ढह गई और पास ही सो रहे शरीफ, उनकी मां व बेटा जख्मी हो गए। चीखपुकार सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों की नींद खुली। पुलिस ने तीनों को सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख वृद्धा को रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद शरीफ व उनके बेटे को घर भेज दिया गया। वहां मां की मौत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गए। घंटे भर बाद उनकी भी सांसें थम गईं। आशंका है कि सदमे से उनकी जान चली गई। वहीं, छप्पर के नीचे दबने से एक मवेशी की भी मौत हो गई।



मां-बेटे की माैत से परिजन भी बेसुध



घर की कच्ची दीवार गिरने के बाद मां-बेटे की माैत से अन्य परिजन भी बेसुध हो गए। बड़ी मुश्किल से आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें