फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 3.92 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Mon, 11 Aug 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के चार ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। स्वास्थ्यकर्मी आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल आदि जगहों पर जाकर दवा खिलाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बच्चों को कुपोषण से बचाने और उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्य करेंगे। शत-प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बताया कि 3,92,100 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है।
अगर इस दिन किन्हीं कारण से कोई छूट गया तो दूसरे दिन उन्हें दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाएंगे। इसके अलावा एनएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया जाएगा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहने पाए। अगर किसी बच्चे को जी मिचलाना, उल्टी-दस्त सहित आदि कोई समस्या होती है तो उसे खुली जगह पर लेटा दें। कुछ देर बाद पानी पिलाएं। इससे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें