फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बंदर फंसने से केबल में ब्लास्ट, ट्रांसफाॅर्मर फुंका

Thu, 30 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू कस्बे में विद्युत केबल ब्लास्ट होने के बाद सही करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
मंझनपुर रोड स्थित विद्युत लाइन में मंगलवार की रात बंदर फंस जाने से ब्लास्ट हो गया। इस दाैरान 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया इससे वार्ड नंबर आठ की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ऐसे में क्षेत्रवासियों को पेयजल समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिराथू विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर की लाइन में बीती देर रात करीब दो बजे बंदर के फंसने से केबल में ब्लास्ट हो गया। इस दाैरान बिजली की चिंगारी से आसपास के पेड़-पौधे भी झुलस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
हादसे के चलते वार्ड आठ के लगभग 500 उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू की आपूर्ति भी बाधित हो गई जिससे मरीजों को परेशानी हुई। रातभर बिजली आपूर्ति ठप रहने के बाद विद्युत विभाग ने बुधवार को नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर शाम तक सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन

तब तक लोगों को पानी की किल्लत और मोबाइल चार्जिंग जैसी परेशानियां झेलनी पड़ीं। बिजली विभाग के अवर अभियंता आशीष कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई थी लेकिन ऊपर से बंदर के आने से हादसा हुआ। अब सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें