फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का बजा बिगुल

विज्ञापन
Model District Bar Association election bugle - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनावी बिगुल बज गया है। अधिवक्ताओं ने बैठक कर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनाथ शुक्ल को एल्डर कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया। साथ ही चुनाव की तिथियों की घोषणा की।
विज्ञापन

निवर्तमान अध्यक्ष देव शरण त्रिपाठी ने कहा कि कौशाम्बी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से एल्डर कमेटी का चेयरमैन व सदस्यों को नामित किया गया है। चुनाव अधिकारी के रूप में भी सर्वसम्मति से ही निर्णय लिया गया है। कहा कि इसके बाद एल्डर कमेटी व चुनाव अधिकारी ही चुनाव संबंधी सारे निर्णय लेंगे। इस घोषणा के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया गया कि 27 व 28 जनवरी को नामांकन पत्र वितरण, 29 व 30 जनवरी को नामांकन, एक फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, दो फरवरी को वैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन, तीन फरवरी को पर्चा वापसी, चार फरवरी को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन, 17 फरवरी को दक्षता भाषण, 19 फरवरी को मतदान, 20 फरवरी को मतगणना की तिथि नियत की गई है। बताया कि चुनाव में इस बार 778 मतदाता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता अर्जुन सिंह, उमेश कुमार, तुषार तिवारी, उदित नारायण सिंह, महेश त्रिपाठी, देव मणि त्रिपाठी, राम हर्ष वर्मा, मोनू, ब्रजेश नारायण शुक्ला, कौशलेश द्विवेदी, शशि प्रताप त्रिपाठी, अरविंद प्रताप सिंह, पवन कुमार त्रिपाठी, ममता कश्यप, राजेश कुमार शुक्ला, फूल चंद्र पांडेय, राम कुशल त्रिपाठी, ओम देव त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, तिलक नारायण पांडेय, शेष कुमार त्रिपाठी, राम अभिलाष, कुलदीप शुक्ला, अमित मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, हरिशंकर पांडेय, शिवेंद्र धर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें