कोटिया गांव में आधी रात घर में घुसकर मोबाइल फोन, नकदी और चांदी की पायल चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के मुताबिक पिपरी के आलमपुर निवासी बुजेश कुमार साहू सरायअकिल के कोटिया गांव स्थित एक किराये के मकान में रहते हैं। आरोप है कि 26 सितंबर की रात करीब 3:30 बजे जयंतीपुर निवासी रजनीश पांडेय घर में घुस आया। उसने घर से स्मार्टफोन, कीपैड मोबाइल, पांच हजार रुपये नकद और करीब 50 ग्राम वजन की चांदी की एक जोड़ी पायल चोरी कर ली।
पीड़ित के अनुसार चोरी करते समय उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।