फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : दो जिलों की पुलिस को चकमा देकर बाइक से पीड़ित के घर पहुंचीं विधायक पल्लवी पटेल, मची खलबली

Sat, 30 Aug 2025 08:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कौशाम्बी और फतेहपुर जिले की पुलिस को चकमा देकर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल कार्यकर्ता की बाइक पर बैठकर फतेहपुर में पीड़ित के घर पहुंच गईं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस की घेराबंदी तोड़कर फतेहपुर में पीड़ित के घर पहुंचीं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी और फतेहपुर जिले की पुलिस को चकमा देकर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल चेहरा ढंकने के बाद कार्यकर्ता की बाइक पर बैठकर फतेहपुर में पीड़ित के घर पहुंच गईं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने विधायक को रोकने के लिए हर प्रमुख मार्ग पर नाकेबंदी की थी और उनको जाने से रोक दिया गया था। इसके बाद विधायक मुंह ढंककर कार्यकर्ता की बाइक पर सवार होकर पीड़ित के घर पहुंच गईं। फतेहपुर जिले के अजरौली पल्लावा गांव में चार दिन पहले दो लोगों की कुल्हाड़ी से काट कर की गई थी। हमले में दो लोग घायल भी हैं।
विज्ञापन


अजरौली पल्लावां में विधायक पल्लवी पटेल के पहुंचने पर लोग दंग रह गए। सीओ और एसडीएम प्रशासन को जैसे ही भनक लगी कि विधायक पल्लवी पटेल पीड़ितों के घर पहुंची हैं लगभग 20 मिनट बाद एसडीएम खागा व सीओ मौके पर पहुंच गए। एसपी फतेहपुर से फोन पर बात कराई जिस पर विधायक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यहां आने से रोकने के लिए इतनी फोर्स लगा दी गई और पीड़ित के घर पर एक होमगार्ड तक नहीं लगाया गया।
 
मृतक के लड़के ने सुरक्षा के लिए लाइसेंस की मांग की। विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि मृतक को एक करोड़ का मुआवजा व घायलों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। आरोपियों के साथ सख्त कार्रवाई न की गई तो मामले को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाउंगी। यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना घटें। विधायक ने आपत्ति जताई कि जानकारी मिली है कि किसी अखबार में जिम्मेदार अधिकारी द्वारा बयान दिया गया है कि आरोपी को मानसिक रोगी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर खागा एसडीएम व धाता थाना अध्यक्ष ने कहा कि आरोपी जेल में हैं और लिखा पढ़ी में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भविष्य में कोई भी बात सार्वजनिक करने से पहले संयम बरता जाएगा। विधायक के साथ में तिलक सिंह पटेल, फूल सिंह पटेल ,कमलेश पटेल, डॉक्टर असलम ,अजय सिंह पटेल, अंकित सिंह पटेल, विनोद कसेरा आदि रहे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें