फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का जैविक खाद के इस्तेमाल पर जोर

Sun, 25 Nov 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक के हासिमपुर किनार गांव में ग्राम प्रधान द्वारा स्थापित की गई नाडेप कम्पोस्ट पिट का चायल विधायक ने शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण किसानों को जैविक खाद का प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


हासिमपुर किनार ग्राम प्रधान ओम प्रकाश मौर्य भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। जैविक खाद को बढ़ाया देने के लिए वह नाडेप कम्पोस्ट पिट की स्थापना कर रहे हैं। इससे उत्पन्न होने वाली जैविक खाद को वह गांव व आसपास के किसानों को उपलब्ध कराएंगे। इसका शिलान्यास शनिवार को चायल विधायक संजय गुप्ता ने किया।  उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह जैविक खाद का प्रयोग अपने खेतों में करने के लिए आगे आएं, इससे लाभ ही लाभ होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार बाजपेयी, दुर्गापुर प्रधान प्रतिनिधि भरत भूषण द्विवेदी ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमेश केसरवानी, भूपेंद्र उपाध्याय, दिलीप सिंह, विनोद मिश्र, शैलेश त्रिपाठी, रामबाबू व इंस्पेक्टर सरायअकिल प्रदीप कुमार राय व किसान ऊधौ सिंह समेत आस-पास के गांवों के तमाम किसान रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें