एयरपोर्ट कोतवाली के भगवतपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल सवार युवक को ओवरटेक कर बदमाशों ने नकदी समेत मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव निवासी राहुल कुमार यादव हलवाई का काम करता है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह साइकिल से प्रयागराज से घर लौट रहा था। भगवतपुर गांव स्थित रेलवे पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वे जेब से 10 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने घर पहुंच पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।