कोखराज कोतवाली के समीप हाईवे स्थित जायसवाल ढाबा के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे खड़ी टूरिस्ट बस से बदमाशों ने जीरा व्यापारी का रुपयों से भरा दो बैग लूट लिया। पीछा करने पर एक बैग बदमाशों ने फेंक दिया।
कोखराज कोतवाली के समीप हाईवे स्थित जायसवाल ढाबा के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे खड़ी टूरिस्ट बस से बदमाशों ने जीरा व्यापारी का रुपयों से भरा दो बैग लूट लिया। पीछा करने पर एक बैग बदमाशों ने फेंक दिया। जिससे उड़ी पांच - पांच सौ की नोटें बटोरने के लिए राहगीर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
वाराणसी से टूरिस्ट बस पर सवार होकर यात्री बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली जा रहे थे। गाड़ी में गुजरात के रहने वाले जीरा व्यापारी भावेश भी सवार थे। उनका कहना है कि बस कोखराज के जायसवाल ढाबा पर रुकी। सभी यात्रियों के साथ वह भी खाना खाने के लिए नीचे उतरे। इस बीच बस में दो युवक बैठे थे। कुछ देर बाद दोनों युवक उनका रुपयों से भरा दो बैग लेकर नीचे उतरे। इस पर व्यापारी ने शोर मचाया। दोनों बदमाश भागने लगे।
कुछ लोगों ने ललकारते हुए पीछा किया तो बदमाशों ने एक बैग फेंक दिया। जिसमें भरा रुपया हाइवे पर उड़ता देख लोग बटोरने लगे। इस बीच बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं पीड़ित को पुलिस थाने ले जाकर गोपनीय तरीके से पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि दो बैगों में व्यापारी के पास एक करोड़ से ज्यादा रुपए थे। आधा दर्जन बदमाशों ने रेकी करने के साथ घटना को अंजाम दिया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है,प्रारंभिक जांच में करीब पांच लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।