बदमाशों ने जवान के खाते से चार लाख उड़ाए
चायल। पूरामुफ्ती के मनौरी गांव में रहने वाले सीआरपीएफ के जवान साजिद अली ने बताया कि उसका बचत खाता रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है। जवान की मानें तो आठ मार्च को साइबर बदमाशों ने उसके फोन पर कॉल किया और खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का नंबर आदि पूछ लिया। इसके बाद खाते से चार लाख 15 हजार रुपये पार कर दिए। फोन पर मैसेज आते ही जवान को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने खाता लॉक कराया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। फिलहाल प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है।