फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के भीखा गर्ग का पुरवा गांव के समीप गुरुवार सुबह घेराबंदी कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। गनीमत ये रही कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने चोरी की एक घटना में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है। अन्य की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाल हेमराज सरोज को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि भीखा गर्ग का पुरवा गांव के समीप नहर के पास कुछ बदमाश बैठे हुए हैं। खबर मिलते ही उन्होंने अपने हमराहियों तथा सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।
बदमाशों ने करीब सात राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवानों ने घेरकर एक बदमाश अब्दुल हमीद उर्फ लैला पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी बरगढ़ मस्तान नगर थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर उसके साथ रहे लगभग छह बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश ने 29 दिसंबर 2019 को इलाके के गोपसहसा गांव में संतोष त्रिपाठी के घर हुई चोरी की घटना में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है। पूछताछ में उसने बताया कि इस घटना में उसके साथ तीन अन्य साथई भी शामिल थे। जिनकी पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है। आरोपी के पास से तमंचा तथा डेढ़ हजार रुपया नकद बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें