फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निर्दल प्रत्याशी छेद्दू से बदसलूकी...एक्स पर 50 हजार लोगों ने मांगा इन्साफ

Sat, 04 May 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी छेद्दू के साथ सीओ सिटी की बदसलूकी का मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में आ गया है। छेद्दू के साथ हुई घटना के वीडियो को एक्स पर पिछले 24 घंटे के दौरान 50 हजार से अधिक लोगों ने देखा। साथ ही उनके लिए इन्साफ की मांग की। मामले की जांच कराकर डीईओ ने भी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है।
विज्ञापन


सिराथू तहसील के तैबापुर निवासी छेद्दू साइकिल से फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते हैं। क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है। वह पिछले 24 साल से विभिन्न चुनाव में चुनाव में उम्मीदवारी कर अपनी किस्मत आजमाते हैं। छेददू के मुताबिक बृहस्पतिवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन से लौटने पर लोगों को आकर्षित करने के लिए ढपली बजाने लगे। इस पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सीओ सिटी सत्येंद्र तिवारी गुस्से में आ गए। उन्हें धक्का देकर परिसर से बाहर कर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के साथ ही भीम आर्मी व संत शिरोमणि रविदास ट्रस्ट पीठ के पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करने के साथ एक्स पर पोस्ट कर दिया। शिकायत का संज्ञान लेकर आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से जांच कराकर रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई है। राजेश कुमार राय, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें