फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने गए कर्मचारियों से बदसलूकी

Thu, 04 Jul 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में सरकारी भूमि पर कराए जा रहे निर्माण को रोकने पहुंचे कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई। ईओ ने फिलहाल कब्जाधारकों को नोटिस देकर जगह खाली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी रामसिंह, नायब तहसीलदार चायल सौरभ सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह, लेखपाल सुमित केसरवानी अवैध कब्जे की शिकायत पर बुधवार को पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कब्जाधारकों ने टीम के साथ अभद्रता की। मारने के लिए डंडा तक उठा लिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। ईओ ने बताया कि अवैध तरीके से कब्जा कर रहे लोगों को नोटिस जारी की गई है। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें