फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 की जांच करने करारी इलाके के अगियौना गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम से गुरुवार को दबंगों ने अभद्रता की। यहां तक कि चिकित्सा कर्मचारियों का वाहन फूंकने का भी प्रयास किया। डॉक्टरों ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई। मामले में एक नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मंझनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. अरुण केसरवानी व डॉ. अलीमा खातून बुधवार को भी अपनी टीम के साथ कोरोना की जांच करने अगयिौना गए थे। तब वहां एंजीटन किट की जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए थे। गुरुवार को डॉक्टरों की टीम संक्रमित मिले इन मरीजों के परिजनों की जांच करने पहुंची थी।डॉ. अरुण ने बताया कि गांव पहुंचते ही एक दबंग ने करीब दस साथियों के साथ मिलकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर वाहन फूंकने की कोशिश की। महिला चिकित्सकों तक से अभद्रता की। माहौल बिगड़ता देख डॉक्टरों की टीम जान बचाकर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन

साथ ही डॉ. अरुण ने मामले की जनकारी सदर एसडीएम राजेश चंद्रा व करारी पुलिस को दे दी। खबर मिलते ही एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों की मौजूदगी में डॉक्टरों ने कोविड जांच करने का प्रयास किया लेकिन इसके लिए सिर्फ सात लोग ही राजी हुए। बाकी का कहना था कि जांच फर्जी तरीके से की जा रही है। संक्रमितों के परिजनों तथा संपर्कियों की भी जांच नहीं हो पाई है। घटना को लेकर जिले भर के कोरोना वॉरियर्स में आक्रोश है। उनका कहना है कि लोग सहयोग नहीं करेंगे तो फिर संक्रमण से जंग जीतना मुश्किल हो जाएगा। उधर, करारी पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया, पर कामयाबी नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर, करारी अशोक कुमार का कहना है कि डॉक्टर की तहरीर पर मास्टर नाऊ के खिलाफ नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें