फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाबालिग को बेचकर कराई शादी, महिला समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बहलाकर होटल में रखने और फिर किशोरी को बेचकर उसकी शादी उम्रदराज युवक से कराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सत्यनारायण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी सत्यनारायण ने बताया कि, कोखराज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 25 मार्च को हाईस्कूल की परीक्षा देने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 22 अप्रैल को किशोरी को कासगंज से बरामद किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कानपुर रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात अंशू नाम के युवक से हुई थी। वह उसे बहलालाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि कई दिनों तक होटल और कमरों में बंद रखकर उसके साथ गलत संबंध बनाए गए। बाद में अनुराधा नाम की महिला की मदद से उसे मंजू उर्फ फूलमती को 70 हजार रुपये में बेच दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मंजू ने अपने देवर सुमित से उसकी जबरन शादी करा दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता को कमरे में बंद रखते थे और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देते थे। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सभी पांच आरोपियों को कोखराज के रोही चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में कासगंज निवासी सुमित कुमार, मंजू उर्फ फूलमती, हाथरस निवासी अनुराधा, एटा निवासी शाहरुख हुसैन और मैनपुरी निवासी अंशू जाटव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन और 13,150 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रकरण में एक अन्य आरोपी की अभी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें