चायल। पुरामुफ्ती बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान उठा ले गए। एक ही रात तीन दुकानों में चोरी से कस्बे में हड़कंप मच गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं थाने से चंद कदम पर वारदात से व्यापारियों में गुस्सा के साथ दहशत भी है।
पुरामुफ्ती बाजार के घनश्याम दास की मकान से करीब 50 मीटर दूर किराने की दुकान है। रात में बेखौफ चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब दस हजार रुपये, घी, चीनी, तेल, मसाला, साबुन, सूखे मेवे आदि पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने अखिलेश की खाद की दुकान का ताला तोड़ा।