फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव

Thu, 07 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
राजबहादुर की फाइल फोटो
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के दुगौली गांव में मंगलवार रात को एक 53 वर्षीय अधेड़ का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सुबह होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे ने पिता के मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा के दुगौली निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह प्रयागराज में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। पंद्रह दिन पहले गांव से प्रयागराज आया था। उसके पिता राजबहादुर (53) करीब पांच सालों से मानसिक बीमारी के कारण तनाव में थे।
मंगलवार रात खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सोने के लिए चले गए। उनकी मां और पत्नी अंदर आंगन में सो रही थी। आशीष ने बताया कि बुधवार सुबह जब मां ने दरवाजा खोला तो पिता का शव चारपाई की रस्सी से पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखपुकार सुन गांव के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें