सैनी के अजुहा कस्बे में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार अजुहा कस्बे के गांधी नगर जीटी रोड निवासी कंचन अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद मंगलवार की देर शाम पैदल घर जा रहे थे।
इसी दौरान सैनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कंचन अग्रहरि का पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी वाहन से फतेहपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा था।
उधर, टक्कर मारने के बाद भागने के दौरान बाइक सवार साहिल पुत्र सियाराम, निवासी जवाहरगंज, थाना खागा, जनपद फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। चार दिन तक चले इलाज के बाद शनिवार की शाम कंचन अग्रहरि की मौत हो गई।