फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार की टक्कर से अधेड़ घायल

Tue, 28 Apr 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा बाजार खरीदारी करने गया अधेड़ कार की टक्कर से घायल हो गया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भरेठाबाग गांव निवासी केशराम (48) को बेटी सलोनी की सोमवार को तिलक चढ़ाने जाना था। जिसके लिए वह रविवार शाम अजुहा बाजार खरीदारी करने गए थे। खरीदारी कर रात करीब नौ बजे जैसे ही वह अजुहा कस्बे के नवीन मंडी के सामने पहुंचे ही थे कि तभी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे के बाद पुलिस व परिजनों को सूचना देकर आनन-फानन घायल केशराम को इलाज के लिए अजुहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें