मृतक मोहन लाल का रोता बिलखता परिवार
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहन लाल सरोज (55) नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नं. चार मढ़िया मई मोहल्ले के अडार पर के रहने वाले थे। वह बृहस्पतिवार सुबह घर से ससुर खदेरी नदी की तरफ शौच के लिए निकले थे। जैसे ही अजुहा कस्बे के रसूलपुर मोड़ के समीप पहुंचे, कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सिर पर वाहन का पहिया चढ़ने की वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। लोगों का कहना है कि सूचना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद अधेड़ का शव उठवाया गया।
मृतक मोहन लाल का रोता बिलखता परिवार