फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मारपीट, व्यवस्थाएं रहीं प्रभावित

Fri, 13 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल।   संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे फिजियोथेरेपिस्ट और जूनियर डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान ओपीडी हॉल में अफरातफरी का माहौल रहा, जिसकी वजह से करीब एक घंटे तक ओपीडी की व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किसी तरह की मारपीट की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

ओपीडी हॉल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि कई दिन से हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। हर बार मामला आपसी बातचीत से शांत हो जाता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे किसी बात को लेकर फिर से हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया।
मामला बातचीत से शुरू हुआ और देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद के समय ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ थी। इससे वहां वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद करीब एक घंटे तक अस्पताल में कई विभागों की ओपीडी प्रभावित रही। हॉल में मौजूद तीमारदारों ने बताया कि हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे थे। तब वहां डाक्टरों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। तभी अचानक शोरशराबा होने लगा। इसके बाद वहां से सभी मरीज बाहर निकल गए।
विज्ञापन

घटना के समय मौजूद एक डॉक्टर व कर्मचारियों ने बताया कि मारपीट का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने जूनियर डॉक्टर की ड्यूटी वहां से हटा दी। तब जाकर मामला शांत हुआ।


इस कथित घटना की सूचना मिली थी, जिसकी जांच कराई गई। वहीं, जिन लोगों के बीच मारपीट की बात सामने आई थी, उन्हें बुलाकर भी पूछताछ की गई। इसमें मामला झूठा निकला। - डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें