कस्बे के नेशनल हाईवे पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे ठेका के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसके लंबे बाल और घनी दाढ़ी है। तलाशी के दौरान उसके पास कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक की शिनाख्त कराने के लिए उसका हुलिया सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।