फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गोकशी के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव के पास संदिग्ध युवक की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोइनुद्दीन उर्फ इरफान निवासी सरायअकिल बताया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथी बड़कू के साथ मिलकर 14 जुलाई को जानकीपुर मौजा पहाड़ सुधवर, थाना चरवा क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद सुशील कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नींबू की बाग में गाय का कटा सिर, पैर और शरीर के अवशेष पड़े मिले थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। फरार आरोपी बड़कू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी मोइनुद्दीन उर्फ इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने गोकशी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें