फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पारा <bha>@</bha> 44 डिग्री, जनजीवन बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 23 May 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय ही लोगों की आवाजाही दिखाई दे रही है।
वहीं, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सड़कों पर बेहद कम चहल-पहल रहती है। तेज गर्मी के कारण मजदूर, किसान और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें