सैनी कोतवाली क्षेत्र के करनपुर सौरई बाजार में शुक्रवार रात एक विक्षिप्त व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सिराथू से मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिसने बताया कि मृतक घुमंतू प्रवृत्ति का लग रहा है, जिसने कई कपड़े पहन रखे थे। उसके सिर पर चोट व कान से खून निकल रहा था, जिससे टक्कर की आशंका है।