फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मानसिक रोगी युवती से दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल इलाके की एक मानसिक रोगी युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया की उसकी 20 वर्षीय बेटी मानसिक रोगी है। बुधवार शाम वह गांव के प्राइमरी स्कूल के पास बगीचे में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे एक गांव के रहने वाले आरोपी सूबेदार व हनुमान ने बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुन ग्रामीणाें को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता के साथ कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। शाम को एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने सीओ चायल अभिषेक कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।- अभिषेक सिंह, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें