फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण में रहेः आईजी

Thu, 11 Aug 2016 12:31 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
meeting
विज्ञापन
 जिले में सांप्रदायिकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटे। महिलाओं से होने वाली घटनाओं की जांच और कार्रवाई में शिथिलता न बरती जाय। हर हाल में अपराध नियंत्रण में रहना चाहिए। ये बातें आईजी डॉ. केएस प्रताप कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधीनस्‍थों से अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कही। इसके  बाद उन्होंने एसपी कार्यालय  और पुलिस लाइन का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश मातहतों को दिए।
विज्ञापन



पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद मंडल डॉ. के.एस. प्रताप कुमार बुधवार को जिले में रहे। एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने अपराध और आगामी त्यौहारों को लेकर बैठक की। त्यौहारों के मद्देनजर सांप्रदायिकता फैलाने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे। इसके अलावा महिला अपराधों पर नियंत्रण रखें। किसी भी कीमत पर महिलाओं के मामले में पुलिस शिथिलता न दिखाए। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने एसपी कार्यालय और पुलिस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां दिखने पर मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश। निरीक्षण में उनके साथ एसपी वीके मिश्र, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर आदि विभागीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें