फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकत्रियां 27 को करेंगी प्रदर्शन

Mon, 17 Oct 2016 12:30 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
meeting
विज्ञापन
 दोआबा की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 27 अक्तूबर को मंझनपुर ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करेंगी। रविवार को ब्लॉक परिसर में बैठक की गई। पिछले महीने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा चलाए गए आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने ओस से प्यास बुझाने का काम किया है। कार्यकत्रियों को नियमित किए जाने की जगह आठ सौ रुपये मानदेय बढ़ाकर आंदोलन समाप्त करा दिया। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां इससे मानने वाली नहीं है। 27 अक्टूबर को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय, प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय, प्रांतीय अध्यक्ष सुनंदा तिवारी, मंडल संरक्षक संतोष मिश्र, प्रदेश प्रभारी अनिल प्रताप सिंह की मौजूदगी में कार्यकत्रियां ब्लॉक में प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें