फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 खराब हैंडपंपों के लिए मांगा बजट

Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक
विज्ञापन
प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की बैठक में विभागाध्यक्ष अपना रोना रोते रहे। किसी ने फंड न होने की कहानी सुनाई तो किसी ने कर्मियों के टोटा का रोना रोया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हिमांशु कुमार मंगलवार को जिले में रहे। उन्होंने पिछले भ्रमण में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर विभागाध्यक्षों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक की। उन्होंने लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए काम जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग को लेकर रोना रोते नजर आए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में खराब पड़े ढाई सौ हैंडपंपों के लिए बजट की मांग की।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आधार कार्ड की फीडिंग में नामित एजेंसियां उनका सहयोग नहीं कर रही है। समाज कल्याण निर्माण निगम ने लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए फंड न होने की बात प्रमुख सचिव के सामने रखी। सूचना विभाग में लेखा लिपिक और अन्य स्टॉफ के न होने से सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रचार में कमी बताई गई। प्रमुख सचिव ने विभागाध्यक्षों को पूर्व की भांति निर्देश देकर बैठक समाप्त कर दी। बैठक में प्रभारी डीएम श्रीकृष्ण, एसपी वीके मिश्र, प्रभारी सीडीओ महेंद्र पांडेय, सीएमओ डॉ. यूबी सिंह, डीपीआरओ आरपी मिश्र आदि मौजूद रहे।  प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने सदर ब्लॉक के बंधवा कल्याण गांव का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव के पात्रों को हर हाल में पेंशन योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय का निर्माण कराया गया है उसका उपयोग भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें