फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग को मिली आधुनिक जांच मशीनें

Tue, 30 Dec 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रखी नॉन कांटेक्ट कोनोमीटर व ऑटोरेफ केरोमीटर मशीन। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में मरीजों को बेहतर और आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई मशीनें लगाई गई हैं। नेत्र विभाग को नॉन कांटेक्ट कोनोमीटर मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिससे आंखों का प्रेशर और काले मोतियाबिंद (ग्लूकोमा) की जांच आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

इस मशीन से बिना आंख को छुए जांच होने के कारण मरीजों को अधिक सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विभाग में ऑटोरेफ केरोमीटर मशीन भी लगाई गई है। इससे आंखों की कमजोरी और नंबर की सही जानकारी मिल सकेगी, जिससे मरीजों को सही चश्मे का नंबर उपलब्ध कराया जा सकेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि नेत्र विभाग को लगातार बेहतर किया जा रहा है। इस वर्ष अब तक मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल में कुल 690 मोतियाबिंद के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। इससे क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। आने वाले समय में नेत्र विभाग की सेवाओं को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें