फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज को आज मिल जाएंगे तीन एसोसिएट व 11 असिस्टेंट प्रोफेसर

Tue, 05 Dec 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के परिसर में संचालित हो रहे मेडिकल कॉलेज को आज एक एसोसिएट व 11 असिस्टेंट प्रोफेसर मिल जाएंगे। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को इन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके बाद वह सेवाएं देने लगेंगे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि भवन न बन पाने के कारण फिलहाल एक अप्रैल से जिला चिकित्सालय को ही मेडिकल कॉलेज के रूप में चलाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में एक सीनियर रेजीडेंट और 26 जूनियर रेजीडेंट पहले ही नियुक्त किए जा चुके थे। तीन एसोसिएट प्रोफेसर और 11 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होनी थी। जुलाई में ही इनके साक्षात्कार हो गए थे, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया था। इसकी वजह से यह अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे थे।

मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र के वितरण का शुभारंभ करेंगे। जिले स्तर पर कलक्ट्रेट में समारोह होगा, जिसमें विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से नियुक्ति पत्र वितरित कराया जाएगा। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ल ने बताया कि सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मेडिकल कॉलेज में तैनात हो रहे 14 प्रोफेसर फिलहाल जिला चिकित्सालय में ही अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल में 30 डॉक्टर पहले से हैं। इसके अलावा एक सीनियर रेजीडेंट और 26 जूनियर रेजीडेंट भी काम कर रहे हैं। प्रोफेसरों की नियुक्ति से यहां आने वाले मरीजों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें