फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एमडी ने मांगी बकायेदारों की सूची, नहीं दिखा सके अभियंता

Fri, 10 Nov 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र अजुहा पहुंचे। यहां उनका पारा तब चढ़ गया जब अभियंता क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची नहीं दिखा पाए। इस पर उन्होंने मातहतों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली के बिल के बकायेदारों के लिए आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना चलाई गई है। शुभारंभ के दूसरे दिन योजना की प्रगति और कामकाज को देखने एमडी शंभू कुमार अजुहा पहुंचे। उनके साथ एसई एसके लोहाट, विद्युत वितरण खंड मंझनपुर के एक्सईएन अंकित कुमार भी थे।

एमडी ने अभियंताओं के साथ बैठक कर योजना पर चर्चा की। इसी दौरान क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की सूची मांगी, लेकिन एसडीओ प्रभात कुमार और जेई महेंद्र नाथ नहीं दिखा पाए। इस पर एमडी ने दोनों अभियंताओं को फटकार लगाई। कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपकेंद्र में ही उन्होंने कई ग्राम प्रधानों और अन्य उपभोक्ताओं से बातचीत भी की। लोगों छूट की योजना के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान कानेमई शिव सिंह राजपूत, सभासद सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें