मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके की विवाहिता के साथ शनिवार दोपहर पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
पीड़ित विवाहिता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह किसी काम से खेत गई थी। रास्ते में सूनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी युवक ने उसको दबोच लिया और पास के खंडहर में लेजाकर जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन में पति विवाहिता को लेकर थाने गया और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।