फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बेहोश मिली युवती

Thu, 30 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के निजामपुर गांव में मंगलवार रात एक युवती घर के बाहर गली में बेहोश मिली। सप्ताहभर पहले युवती हत्या के आरोप में जेल से सजा काटकर जमानत पर रिहा हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घरवाले बेसुध युवती को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह पीड़ित पिता की तहरीर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवा कर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव की रहने वाली फरहा पुत्री नईमुर्रहमान मौसेरे भाई की हत्या के आरोप में जेल से सजा काट सप्ताह भर पहले रिहा हुई थी। मंगलवार की रात वह रहस्यमय हालत में घर से लापता हो गई। देर रात खोजबीन के दौरान युवती घर के समीप बेहोशी की हालत में मिली। घर वालों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को बेहोशी की हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। युवती के होश में आने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें