फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की पोती ने पुलिस पर मनमानी का लगाया आरोप

Sun, 28 Oct 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष खड़क सिंह पटेल की पोती भावना सिंह ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया है। सरायअकिल इलाके के कादिरपुर नेवादा गांव की भावना के मुताबिक गुरुवार को रंजिश के चलते पड़ोसी बिहाल सिंह आदि ने उसकी पिटाई की थी। मामले में भावना की तहरीर पर अमर सिंह, लल्लन सिंह, रघुराज सिंह, बिहाल सिंह, अभिषेक, निर्मेश तथा सचिन आदि के खिलाफ केस दर्ज है। भावना का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर लिखी है। विपक्षियों से मिलकर उसके परिवार के लोगों पर भी फर्जी केस दर्ज कर लिया है। भावना ने शनिवार को पुलिस की मनमानी की शिकायत एसपी से की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें