पिंडरा (ब्यूरो)। करारी पुलिस ने बुधवार की रात सामूहिक दुष्कर्म के तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। घटना के बाद से ही तीनों नामजद पुलिस की गिरफ्त से दूर बने थे। एसओ धनंजय वर्मा ने बताया कि करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने 29 दिसंबर 2014 की रात घर में घुसकर सामूहिक दुराचार किया था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके इन युवकों की तलाश की जा रही है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर तीनों अभियुक्तों को उनके घर से ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद लिखा-पढ़ी करके सभी को जेल भेज दिया गया।