फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरे राजगीर की मौत

Mon, 13 May 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक हीरालाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर राजगीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के अमिरसा गांव निवासी हरीलाल (56) पेशे से राजगीर था। परिजनों के मुताबिक वह पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी दिलीप प्रजापति के मकान के निर्माण कार्य में लगा था।
रविवार को भी वह निर्माण कार्य में लगा था। काम के दौरान वह तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं। लोग घायल राजगीर हरीलाल को इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उनका सांसें रुक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना पाकर हरीलाल के परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें