कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल में हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद
कोखराज कोतवाली के मलाक भायल बस स्टैंड के पास बिजली के खंभे में लाइट लगाते समय जेसीबी सवार दो कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आननफानन एनएचएआई कर्मियों ने दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
एनएचएआई के कर्मचारियों द्वारा सिराथू तहसील के मलाक भायल में बस स्टैंड के पास लाइट लगाने का काम कर रहे थे। जर्जर तारों को भी ठीक किया जा रहा था। रविवार को एनएचएआई के कर्मचारी शुभम अवस्थी व संदीप मिश्र निवासी फतेहपुर जेसीबी लेकर लाइट लगाने पहुंचे थे। इस दौरान किसी को बिजली का तार छू गया। इससे जेसीबी में भी करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से दोनों कर्मचारी झुलस गए।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने फोन कर एनएचएआई के अफसरों को फोन पर दी तो अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करंट से झुलसे कर्मचारियों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे एनएचएआई के पीडी पंकज ने कहा है कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।