फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की दुआ

Sun, 17 May 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी नगर पालिका में वट वृक्ष की पूजा करतीं व्रती महिलाएं। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
वट सावित्री व्रत शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सिराथू, करारी, कड़ा और भरवारी क्षेत्र में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ वट वृक्षों के नीचे जुटी रही। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे के ब्लॉक परिसर, पावर हाउस रोड समेत कई स्थानों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर फूल, फल, तिल, चावल और धूप-दीप अर्पित किया। नगर पालिका परिषद भरवारी, करारी इंटर कॉलेज, इंद्रानगर कोतारी महाबली मंदिर, भैला मकदूमपुर, म्योहर और अगिऔना गांवों में भी पूजन हुआ। पंडित रूद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि वट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है।

भरवारी नगर पालिका में वट वृक्ष की पूजा करतीं व्रती महिलाएं। स्रोत: स्वयं

भरवारी नगर पालिका में वट वृक्ष की पूजा करतीं व्रती महिलाएं। स्रोत: स्वयं

भरवारी नगर पालिका में वट वृक्ष की पूजा करतीं व्रती महिलाएं। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें